November 6, 2026

ALIVE NEWS

नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अपील

Faridabad/Alive News: जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य […]

सतयुग दर्शन विद्यालय को मिला एनसीआर का ‘बेस्ट बोर्डिंग को-एड स्कूल’ अवॉर्ड

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद स्थित सतयुग दर्शन विद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ की ओर से एनसीआर क्षेत्र का ‘बेस्ट बोर्डिंग को-एड स्कूल’ अवॉर्ड दिया गया है। यह सम्मान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मिला है। सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा स्थापित […]

भारतीय सेना के सम्मान में बल्लभगढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Faridabad/Alive News: भारतीय सेना के सम्मान में 1 नवंबर को बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद और केनरा बैंक की संयुक्त पहल पर आयोजित इस शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। कार्यक्रम में मेजर विजय पाल मुख्य […]

फरीदाबाद पुलिस ने एक सप्ताह में 35 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, 12.88 लाख रुपये बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से 12 लाख 88 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करते […]

बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर जोर, सरकारी स्कूलों में हर सप्ताह हो रहे टेस्ट

Faridabad/Alive News: बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के लिए जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खासकर 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर जांचने के लिए हर सप्ताह टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर […]

शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर मेडिकल स्टोर संचालक से 15.71 लाख की ठगी, चार गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने सैनिक कॉलोनी निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक से 15 लाख 71 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश, अनिरबान, असलम राणा उर्फ आशु […]

गोदाम से 70.780 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के वजीरपुर गांव के पास पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर 70.780 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने मौके से आरोपी राकेश निवासी गांव तिगांव, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि राकेश वजीरपुर गांव में अवैध […]

स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में स्कूटी चोरी के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-3 निवासी तनमय ने थाना कोतवाली में स्कूटी चोरी की शिकायत दी थी। मामले की जांच […]

अब डिजिटल नक्शे पर दिखेंगे सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र, जीआईएस मैपिंग से होगी पहचान

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में किस इलाके में सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र है, दोनों अब डिजिटल नक्शे पर दिखेंगे। लोगों को इलाज के लिए कितनी दूर जाना पड़ेगा, इसकी जानकारी अब डिजिटल नक्शे से मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग जिले के सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष संस्थानों की जीआईएस मैपिंग करवा रहा […]

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से किए 7-8 वार, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के भूड़ कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी सेक्टर-28 की टीम ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-19 निवासी राजदीप के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूड़ कॉलोनी […]