Faridabad/Alive News: जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अपील की है।
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इसलिए अभिभावक समय रहते इसे डाउनलोड कर लें और उस पर बच्चे का नाम, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलती है तो उसे ठीक करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को परीक्षा केंद्र और परीक्षा के समय की जानकारी पहले से देने की भी अपील की, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

