November 1, 2026

स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में स्कूटी चोरी के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-3 निवासी तनमय ने थाना कोतवाली में स्कूटी चोरी की शिकायत दी थी। मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा की टीम ने आरोपी आकाश (21) निवासी नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद को सिकरोना गांव के नाके से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।