Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से 12 लाख 88 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 6 लाख 13 हजार 383 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में तीनों साइबर थानों की टीमों ने कुल 12 मामलों में ये गिरफ्तारियां की हैं। इनमें साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ के चार-चार मामले शामिल हैं।
इस दौरान साइबर पुलिस टीमों ने कुल 432 शिकायतों का निपटारा भी किया। गिरफ्तार आरोपियों में तेजेंद्र, गौरव आर्या, रोहित आर्या, अमन गंभीर, अरविंद कुमार, अरुण कुमार, राहुल मिश्रा, संजय, रमन सिंह, पार्थिव बिजावर, यश युवराज, मेहता हितेशभाई, भूपेंद्र, अंजली, मंसूरी याकूब, जतिन, आशीष, टोनी, महेश, दमन, रोहित, अरुण, वीरेंद्र, पीयूष, चरणजीत, सुनील, गौरव, नितिन, धीरज, मोहम्मद आसिफ, आदित्य त्रिवेदी, अजीत पासवान, राजा और अक्षय शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

