आशुतोष रांका और सौरव दास जंतर-मंतर से हिरासत में, CJP बोली- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन
New Delhi/Alive News: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों पार्टी समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे और वहां नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनके साथ मौजूद समर्थकों को […]
शक्ति विद्या निकेतन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने बनाए रोबोट और बाढ़ चेतावनी प्रणाली के मॉडल
Faridabad/Alive News: एनआईटी-3 स्थित शक्ति विद्या निकेतन हाई स्कूल में 10 अक्टूबर को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए कई आकर्षक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में एटीएम मशीन, जेसीबी मशीन, रोबोट, बाढ़ चेतावनी प्रणाली, मिसाइल लॉन्चर और धुआं शुद्ध करने वाले यंत्र […]
जीवा पब्लिक स्कूल में अभिभावकों के लिए कार्यशाला, बच्चों के स्वास्थ्य और जीवनशैली पर हुई चर्चा
Faridabad/Alive News: सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में 10 अक्टूबर को ‘मंथन’ श्रृंखला के तहत अभिभावकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। ‘Raise Healthy Kids – The Ayurvedic Way’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में आयुर्वेद चिकित्सक और अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉ. प्रताप चौहान ने बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान और बेहतर जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण […]
फरीदाबाद पुलिस के कांस्टेबल विक्की ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, DCP ने किया सम्मानित
Faridabad/Alive News: 75वीं ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में फरीदाबाद पुलिस के कांस्टेबल विक्की ने बॉक्सिंग के 90 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। सितंबर 2026 में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में आयोजित इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने विक्की को […]
पंडित एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में पुलिस की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की ओर से 12 अक्टूबर को पंडित एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना सेक्टर-58 और सामुदायिक पुलिसिंग सेल की संयुक्त पहल पर हुए इस कार्यक्रम में करीब 250 से 300 विद्यार्थियों और संस्थान के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, […]
ऊंचा गांव के ITI में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, 50 छात्राओं ने लिया हिस्सा
Faridabad/Alive News: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), ऊंचा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया […]
कंपनी की ई-मेल आईडी हैक कर 92.89 लाख रुपये की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में कंपनी की ई-मेल आईडी हैक कर भुगतान के लिए बैंक खाता बदलने और 92.89 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा निवासी विक्रांत और मैनपुरी […]
टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6.54 लाख रुपये की ठगी, खाता ऑपरेट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 6,54,800 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के देहरादून निवासी सौरभ गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में […]
चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में एक गिरफ्तार, बाइक बरामद
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह के गांव रिगढ़ निवासी अल्फैज मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मीठापुर […]
गांव सोतई में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, चार और आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: गांव सोतई में युवक पर कुल्हाड़ियों से हमला करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिनेश, पुष्पेंद्र, बहादुर और केतन निवासी गांव सोतई, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश कर दो दिन के […]

