Faridabad/Alive News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुजेसर में धनतेरस और दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने मिट्टी के दीये सजाए और आकर्षक रंगोली बनाई। अध्यापिका रेखा कादियान ने विद्यार्थियों को दीपावली के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। साथ ही पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण के बारे में बताते हुए सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने बालगीत प्रस्तुत किए और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुजेसर में मनाई दीपावली

