फरीदाबाद पुलिस बनी हाईटेक: अब मोबाइल से होगा जांच का काम, 300 पुलिसकर्मियों को दी ट्रेनिंग
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अब और ज्यादा आधुनिक हो गई है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर 16 अप्रैल को एक खास ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। इस कैंप में 300 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को CCTNS मोबाइल ऐप चलाना सिखाया गया। यह ट्रेनिंग सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में हुई। इसमें राज्य […]
सुवृंदा सूद ने रचा इतिहास: सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक पाकर बनाया कीर्तिमान
Faridabad/Alive News: मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-17 की छात्रा सुवृंदा सूद ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल जिले में बल्कि पूरे क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सुवृंदा की इस अभूतपूर्व सफलता से उनके परिवार में उत्सव का माहौल है और बधाई देने वालों […]
ओल्ड फरीदाबाद में साढ़े तीन करोड़ से बनेगा कन्या विद्यालय का नया भवन
Faridabad/Alive News: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाले डबल स्टोरी भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और उपस्थित […]
प्रशासन की मुस्तैदी से रुका बाल विवाह, परिजनों को दी गई कानूनी जानकारी
Faridabad/Alive News: जिला प्रशासन ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु पूर्ण रूप से सक्रिय है। आगामी 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पर्व के मद्देनजर जिलेभर में व्यापक स्तर पर सघन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। संतोष नगर क्षेत्र में होने वाले एक बाल विवाह को समय रहते सफलतापूर्वक […]
जिले में चला “एकल-उपयोग प्लास्टिक को ना कहें” अभियान
Faridabad/Alive news: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा निर्देशानुसार जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में “एकल-उपयोग प्लास्टिक को ना कहें” अभियान के तहत फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के विभिन्न बाजारों में चालान अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बल्लभगढ़ क्षेत्र) के […]
सीबीएसई 10वीं परिणाम: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अनिकेत कुशवाहा ने 98.4% अंकों के साथ लहराया परचम
Faridabad/Alive News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेक्टर-37 स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के छात्र अनिकेत कुशवाहा ने सर्वश्रेष्ठ 5 विषयों के आधार पर 98.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही […]
अहाता मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर-3 में शराब ठेके के पास बने अहाता के मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान आदेश कुमार के रूप में हुई है, जो अहाता में मैनेजर के तौर पर काम करता था। उसके भाई सुमित ने पुलिस को […]
हेल्थ सप्लिमेंट चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में हेल्थ सप्लिमेंट चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुनेद, निवासी नूंह जिले के नौसेरा गांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, झज्जर के गांव छपार निवासी विजेंद्र […]
फरीदाबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय में नेत्र जांच शिविर, 75 से ज्यादा कर्मचारियों की जांच
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21C में 16 अप्रैल को मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 75 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई। यह शिविर सेक्टर-16 स्थित सेंटर फॉर साइट क्लिनिक की टीम द्वारा लगाया गया। 6 सदस्यों की टीम जांच के लिए जरूरी […]
फरीदाबाद में नकली हार्पिक बनाने की फैक्ट्री पर छापा, एक आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में पुलिस ने नकली हार्पिक बनाने वाली एक वर्कशॉप का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल को AVTS-2 टीम ने थाना डबुआ क्षेत्र के गांव नवादा में छापेमारी की। यहां पर ‘हार्पिक’ ब्रांड के नकली प्रोडक्ट बनाए जा रहे थे। […]

