Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की ओर से आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने बल्लभगढ़ स्थित उड़ायन केयर कंप्यूटर लर्निंग सेंटर में नशा मुक्ति और डायल-112 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे का व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को डायल-112 की उपयोगिता के बारे में भी बताया। उन्हें जानकारी दी गई कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल-112 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून का पालन करने और नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

