बीके अस्पताल में दवाओं के खर्च से मिलेगी राहत, बाजार से 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी मेडिसिन
सरकारी काउंटर पर नहीं मिलने वाली दवाओं के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे बाहर के चक्कर, 19 नवंबर से शुरू होगी अमृत फार्मेसी Faridabad/Alive News: सरकारी अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को अब दवाओं के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी। डॉक्टर की पर्ची पर लिखी दवा अस्पताल के नियमित काउंटर पर नहीं […]
बीके अस्पताल में नौ दिन तक हाथ-पैर बांधकर रखने के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने इमरजेंसी गेट पर किया प्रदर्शन
शाहदरा से फरीदाबाद आए 33 वर्षीय कपिल कपूर की मौत पर परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, अस्पताल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी Faridabad/Alive News: बीके सिविल अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शाहदरा निवासी 33 वर्षीय कपिल कपूर की मौत के मामले में परिजनों […]
शादी-विवाह में फिजूलखर्ची रोकने के लिए गुर्जर समाज एकजुट
तिगांव में समाज के प्रमुख लोगों की बैठक, पंचायत के फैसलों को इसी शादी सीजन से लागू करने पर बनी सहमति Faridabad/Alive News: गुर्जर समाज में शादी-विवाह के दौरान बढ़ती तड़क-भड़क और फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए समाज के लोग एकजुट हो रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर तिगांव अनाज मंडी के पास स्थित […]
1.75 करोड़ की सड़क का सैंपल फेल, दो महीने में खुली निर्माण की पोल
Faridabad/Alive News: शहर में सरकारी पैसे से बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर निगरानी के दावों के बीच डबुआ कॉलोनी की एक सड़क ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई एक किलोमीटर लंबी आरएमसी सड़क का निर्माण पूरा होने के महज दो […]
गोपाष्टमी पर श्रीनारायण गौशाला में हुआ गौ-पूजन, पुरुषोत्तमाचार्य जी बोले- गाय सेवा ही राष्ट्रसेवा
Faridabad/Alive News: सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम के श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम परिसर में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीनारायण गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गायों का पूजन किया और उन्हें हरा चारा, गुड़ व पौष्टिक आहार खिलाया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीरामानुज संप्रदाय […]
फरीदाबाद पुलिस के 50 से अधिक जवानों को साइबर अपराधों से निपटने की ट्रेनिंग
हैकिंग, डीपफेक, फिशिंग और डेटा लीक से जुड़े खतरों की दी जानकारी, आधुनिक तकनीकों से जांच करने के तरीके समझाए Faridabad/Alive News: बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए फरीदाबाद पुलिस के 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय, सेक्टर-21सी में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में साइबर एक्सपर्ट ने पुलिसकर्मियों […]
देसी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, ग्वालियर से 6 हजार रुपये में खरीदा था हथियार
क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने सीही पुल के पास से पकड़ा, पहले भी दर्ज हैं अवैध हथियार और चोरी के मामले Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी […]
मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.80 लाख की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार
फरीदाबाद में साइबर थाना एनआईटी की कार्रवाई, ठगी की पूरी रकम आरोपी के बैंक खाते में हुई थी ट्रांसफर Faridabad/Alive News: मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.80 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर […]
5 रुपये का पुराना नोट 1 करोड़ में खरीदने का झांसा देकर 1.02 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद में साइबर ठगों ने टैक्स और कस्टम फीस के नाम पर ठगे रुपये, ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे आरोपी Faridabad/Alive News: पुराने नोट और सिक्के करोड़ों रुपये में खरीदने का लालच देकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया है, जहां […]
स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश, ग्रामीणों को मिलेगा संपत्तियों का कानूनी मालिकाना हक
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा, डीसी आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को दिए निर्देश Faridabad/Alive News: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्तों को योजना के तहत निर्धारित कार्यों में […]

