November 17, 2026

फरीदाबाद पुलिस के 50 से अधिक जवानों को साइबर अपराधों से निपटने की ट्रेनिंग

फरीदाबाद पुलिस के जवानों को साइबर अपराधों से निपटने का प्रशिक्षण देते साइबर एक्सपर्ट।

हैकिंग, डीपफेक, फिशिंग और डेटा लीक से जुड़े खतरों की दी जानकारी, आधुनिक तकनीकों से जांच करने के तरीके समझाए

Faridabad/Alive News: बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए फरीदाबाद पुलिस के 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय, सेक्टर-21सी में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में साइबर एक्सपर्ट ने पुलिसकर्मियों को आधुनिक साइबर खतरों और उनकी जांच के तकनीकी तरीकों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान हैकिंग, डीपफेक, फिशिंग, डेटा लीक और ओएसआईएनटी (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) जैसे विषयों पर विस्तार से समझाया गया। एक्सपर्ट ने बताया कि साइबर अपराधी नकली आवाज और वीडियो बनाकर लोगों को ठगने के साथ फर्जी वेबसाइट और लिंक के जरिए उनकी गोपनीय जानकारी चुरा रहे हैं।

पुलिसकर्मियों को डिजिटल साक्ष्य जुटाने, उनका विश्लेषण करने और साइबर अपराधों की प्रभावी जांच के तरीके भी बताए गए। पुलिस का उद्देश्य जांच अधिकारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाकर साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।