November 25, 2026

latest faridabad news

देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा: दिल्ली के प्रहलादपुर से 4,500 रुपये में खरीदा था हथियार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरदास कॉलोनी निवासी आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना पल्ला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस […]

दिवाली पर दिल्ली-झांसी के बीच 5 नवंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन: फरीदाबाद और पलवल के यात्रियों को मिलेगी राहत

Faridabad/Alive News: दिवाली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली और झांसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच 16 कोच की अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे फरीदाबाद, पलवल, होडल और रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों […]

मिठाई की 2 फैक्ट्रियों पर सीएम फ्लाइंग की रेड: 20 ड्रम-टब में मिले 5 हजार किलो रसगुल्ले, 5,300 किलो बीकानेरी बर्फी के सैंपल लिए

Faridabad/Alive News: त्योहारों के दौरान मिलावटी मिठाई तैयार किए जाने की सूचना पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने एनआईटी-1 और बड़खल क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को करीब 10,300 किलो तैयार मिठाई मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसगुल्ले और बीकानेरी बर्फी के कुल तीन सैंपल लेकर जांच के […]

दिल्ली जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी, BS-6 से नीचे के वाहन लौटाए: फरीदाबाद में कई जगह पुलिस तैनात, अब तक 15 प्रतिबंधित वाहन वापस भेजे

Faridabad/Alive News: ​फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए BS-6 मानक से नीचे के पेट्रोल और डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक के चलते पुलिस ने शहर के प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी शुरू कर दी है। बदरपुर बॉर्डर समेत दिल्ली जाने […]

फरीदाबाद में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम: 5 से 20 नवंबर तक लागू रहेंगे आदेश

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए 5 से 20 नवंबर तक सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही बुलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बाकी कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। इसके अलावा इस अवधि में धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर भी […]

मॉडर्न स्कूल में अंतरविद्यालय प्रतिभा महोत्सव

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद स्थित मॉडर्न विद्यालय में मंगलवार को ‘मॉडर्न मेलांज 2026’ अंतरविद्यालय प्रतिभा महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें 30 से अधिक स्कूलों के 650 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। महोत्सव में 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाई। कार्यक्रम विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. एसडी जैन […]

एनएचपीसी चौक पर वेटर से मारपीट कर मोबाइल छीना, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: एनएचपीसी चौक पर वेटर से मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी अशोक और रायबरेली निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस […]

715 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने एक युवक को 715 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-56 स्थित आशियाना अपार्टमेंट निवासी समीर खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सेक्टर-56 स्थित […]

दिवाली मेले में स्थानीय युवतियों ने रैंप पर दिखाई प्रतिभा, पार्षद ने भी की वॉक

Faridabad/Alive News: ग्रीनफील्ड रेजिडेंशियल सोसायटी की ओर से आयोजित 22वें ग्रीनफील्ड परिवार दिवाली मेले में स्थानीय युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। मेले के दूसरे दिन आयोजित ब्राइडल फैशन शो में युवतियों ने आकर्षक परिधानों में रैंप वॉक कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। इस दौरान निगम पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ‘बिन्दे’ ने भी रैंप […]

बाल विवाह रोकने में अब छात्राएं भी निभाएंगी भूमिका, परिवार और समाज को करेंगी जागरूक

Faridabad/Alive News: बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए छात्राओं को भी अभियान से जोड़ा जा रहा है। इसी उद्देश्य से ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को बाल विवाह के नुकसान और इसे रोकने के लिए बनाए […]