November 3, 2026

देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा: दिल्ली के प्रहलादपुर से 4,500 रुपये में खरीदा था हथियार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरदास कॉलोनी निवासी आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना पल्ला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दुर्गा बिल्डर, नया पल्ला पुल के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने यह हथियार दिल्ली के प्रहलादपुर से 4,500 रुपये में खरीदा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।