Faridabad/Alive News: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने एक युवक को 715 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-56 स्थित आशियाना अपार्टमेंट निवासी समीर खान के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट के पास से आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 715 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोसी से 5 हजार रुपये में एक किलो गांजा खरीदकर लाया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां नियमानुसार कार्रवाई की गई।

