Faridabad/Alive News: फरीदाबाद स्थित मॉडर्न विद्यालय में मंगलवार को ‘मॉडर्न मेलांज 2026’ अंतरविद्यालय प्रतिभा महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें 30 से अधिक स्कूलों के 650 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। महोत्सव में 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाई। कार्यक्रम विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. एसडी जैन की स्मृति में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसीपी ओल्ड फरीदाबाद कैलाश चंद रहे। प्रतियोगिता में तक्षशिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एसडी जैन मेमोरियल ट्रॉफी जीती।
मॉडर्न स्कूल में अंतरविद्यालय प्रतिभा महोत्सव

