बल्लभगढ़ में 11वीं के छात्र को चाकू मारा, हालत गंभीर; पैर पर स्कूटी चढ़ने पर टोका तो किया हमला
Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ की मार्केट में स्कूटी का पहिया पैर पर चढ़ने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने 11वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गांव पन्हेड़ा निवासी फरहान (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। […]
विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया अमेरिका में हिरासत में, फरीदाबाद पुलिस अलर्ट
Faridabad/Alive News: कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद फरीदाबाद पुलिस सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार, नीरज को गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथ 22 अक्टूबर को लास वेगास क्षेत्र में अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ने हिरासत में […]
क्रेडिट कार्ड रिडीम कराने के नाम पर 62 हजार की ठगी, महिला कॉलर समेत 2 गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: साइबर थाना NIT पुलिस ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कराने के नाम पर 62,029 रूपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला कॉलर और खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान निखिल पुनिया (गाजियाबाद, यूपी) और महिला कॉलर के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के […]
फरीदाबाद: घर पर फायरिंग करने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम
Faridabad/Alive News: नंगला एनक्लेव पार्ट-2 में जान से मारने की नीयत से एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा (एवीटीएस) सिकरोना की टीम ने महज़ 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की […]
3 साल से लापता व्यक्ति कासगंज आश्रम से सकुशल बरामद, फरीदाबाद पुलिस की केएटी टीम ने परिवार से मिलाया
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच केएटी टीम ने मानवीय संवेदनशीलता और निष्ठा की मिसाल पेश करते हुए करीब 3 साल 2 महीने से लापता 46 वर्षीय गुरदीप को सकुशल तलाश लिया है पुलिस टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कासगंज स्थित तुलसीदास जन्मभूमि आश्रम से बरामद कर परिजनों को सौंपा।गुरदीप (पुत्र दर्शन सिंह), […]
फरीदाबाद: 776 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की कार्रवाई
Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 टीम ने 22 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए 776 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कॉलोनी, सेक्टर-56 फरीदाबाद निवासी प्रेम राज बैरवा के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर घेराबंदी कर […]
फरीदाबाद: महिला का फोन हैक कर 1,26,701 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: सेक्टर-8 की रहने वाली एक महिला का फोन हैक करके 1,26,701 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखचेन के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता […]
घर की छत से 350 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सीकरी गांव में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए 350.415 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने पटाखे रखने के आरोप में गांव निवासी मदन को मौके से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पटाखे घर की छत पर बने […]
कंपनी से कॉपर चोरी करने के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार, 45.720 किलो कॉपर बरामद
Faridabad/Alive News: सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी से कॉपर के पुर्जे चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45.720 किलोग्राम कॉपर बरामद किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-58 की कृष्णा कॉलोनी निवासी शुभम के रूप में हुई है। पुलिस के […]
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह मामला थाना सारन क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मीठापुर निवासी गोविंद ने थाना सारन में […]

