November 21, 2026

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव बना संस्कृति, रचनात्मकता एवं जीवन मूल्यों का भव्य उत्सव

Faridabad/Alive News: ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित सेंट पीटर्स कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों ने ‘क्रोनोस एंड कॉसमॉस’ थीम पर नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए विश्व की सभ्यताओं और संस्कृतियों को दर्शाया। वहीं, पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने ‘मैजिनारा’ थीम पर दया, मित्रता और साहस का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. प्राची गुप्ता और अभिनेत्री ईशा मदान मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।