Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच केएटी टीम ने मानवीय संवेदनशीलता और निष्ठा की मिसाल पेश करते हुए करीब 3 साल 2 महीने से लापता 46 वर्षीय गुरदीप को सकुशल तलाश लिया है
पुलिस टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कासगंज स्थित तुलसीदास जन्मभूमि आश्रम से बरामद कर परिजनों को सौंपा।गुरदीप (पुत्र दर्शन सिंह), निवासी चंडीगढ़ कॉलोनी (इस्माइलपुर, फरीदाबाद), 25 अगस्त 2023 से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थे। मानसिक रूप से कमजोर होने और बोलने में असमर्थ रहने के कारण वह अपना नाम-पता बताने में सक्षम नहीं थे।
फरीदाबाद पुलिस ने देश भर के मंदिरों, गुरुद्वारों, अस्पतालों और आश्रमों से संपर्क साधकर सुराग जुटाए। आखिरकार मुखबिर तंत्र की मदद से टीम को कासगंज के आश्रम में उनके होने की सूचना मिली, जहां वह बीते एक वर्ष से शरण लिए हुए थे। लंबे समय बाद अपने परिजन को सही-सलामत देखकर परिजनों के आंसू छलक पड़े।

