विजिलेंस अधिकारी बनकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी नौकरी से हटवाने की धमकी, गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: बीके अस्पताल में करीब 50 लाख रुपये के डीजल घोटाले की जांच के बीच एक व्यक्ति ने खुद को सतर्कता अधिकारी बताकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा पर रौब जमाने की कोशिश की। आरोपी ने उन्हें नौकरी से हटवाने और नौकरी खा जाने तक की धमकी दी। हालांकि, बातचीत के दौरान मुख्य […]
फरीदाबाद में इनोवा कार से 204 बोतल बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद, अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रीनफील्ड पुलिस चौकी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 4 नवंबर को गश्त व नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर दीपक शर्मा (निवासी ओल्ड फरीदाबाद) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया […]
फ्लेक्सी लोन के नाम पर 2 लाख की ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में फ्लेक्सी लोन दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक और आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी प्रेम यादव निवासी भिंड, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश […]
फरीदाबाद में ससुराल पहुंचकर ससुर और पत्नी पर चाकू से हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार
फरीदाबाद के भारत कॉलोनी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल पहुंचे एक दामाद द्वारा ससुर और पत्नी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। थाना खेड़ीपुल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान निवासी भारत कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता इन्शाद अली के अनुसार, आरोपी पिछले करीब […]
फरीदाबाद पुलिस के तीन पुलिसकर्मी बने ‘साइबर हीरो ऑफ द वीक’, डीसीपी मुख्यालय ने किया सम्मानित
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाए जा रहे ‘साइबर हीरो ऑफ द वीक’ अभियान के तहत इस सप्ताह विशेष सम्मान दिया गया। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने उत्कृष्ट कार्य करने पर थाना साइबर क्राइम एनआईटी टीम के उपनिरीक्षक […]
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और सुविधाओं की होगी निगरानी, एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम और सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाएं सुधारने को लेकर अतिरिक्त जिला उपायुक्त अंजली श्रोत्रिया ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर सुधारने और स्कूलों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। एडीसी ने अधिकारियों को […]
पुलिस की पाठशाला: सिकरी स्कूल के 1200 विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिकरी में ‘पुलिस की पाठशाला’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब 1200 विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आपातकालीन पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस चौकी सिकरी और सामुदायिक पुलिसिंग सेल की […]
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के साथ मनाई दिवाली, पांच बच्चों को मिली साइकिल
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया की ओर से सेक्टर-11 स्थित शुभराज होटल एंड बैंक्वेट में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों ने उपहार, संगीत और जादू के खेलों के बीच दिवाली मनाई। कार्यक्रम में बच्चों को उपहार बांटे गए और पांच बच्चों को साइकिलें भेंट की गईं। समाजसेविका […]
नशा करने से रोकने पर परिवार पर चाकू से हमला, तीन गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर में नशा करने से रोकने पर एक परिवार पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक रामजी शर्मा के नाना मुन्ना शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रामजी और उनकी मां को भी चोटें आईं। अपराध शाखा एनआईटी ने मामले […]
साइबर ठगी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम और फर्जी केवाईसी से ठगे पैसे
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद साइबर थाना एनआईटी की टीम ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में टेलीग्राम के जरिए निवेश पर मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 3.67 लाख रुपये ठगे गए। वहीं, दूसरे मामले में गैस एजेंसी की फर्जी केवाईसी एप्लीकेशन भेजकर मोबाइल हैक […]

