Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में फ्लेक्सी लोन दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक और आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी प्रेम यादव निवासी भिंड, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मई 2026 में एक कॉलर ने फ्लेक्सी लोन का झांसा देकर उच्च ब्याज दर और अन्य शुल्कों के नाम पर कुल दो लाख रुपये ठग लिए थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रेम अपने कॉलेज के साथी शुभांक के जरिए जुड़वा भाइयों (शुभ और शुभांश) के बैंक खाते ठगों को मुहैया कराता था। इस मामले में पहले दोनों जुड़वा भाइयों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

