बीके अस्पताल में पत्नी ने खुद पति को लगाया इंजेक्शन, व्यवस्था पर उठे सवाल
Faridabad/Alive News: बीके अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान कितनी परेशानी उठानी पड़ती है, इसका एक मामला बुधवार को सामने आया। अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एक महिला अपने पति को खुद इंजेक्शन लगाती नजर आई। महिला का कहना है कि वह नर्स नहीं है, लेकिन अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने के लिए कई बार […]
थैलेसीमिया बच्चों ने किया पौधरोपण, सुरक्षित रक्त समेत रखीं मांगें
Faridabad/Alive News: धानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की ओर से सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों ने भी पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों और […]
बीके अस्पताल में नई लिफ्ट के लिए दो महीने पहले जारी हो चुका बजट, पुरानी लिफ्ट भी दे रही साथ
Faridabad/Alive News: बीके अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए नई लिफ्ट लगाने की योजना बजट जारी होने के बाद भी आगे नहीं बढ़ सकी है। स्वास्थ्य विभाग करीब दो महीने पहले नई लिफ्ट के लिए 87 लाख रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को जारी कर चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू […]
अभी खेड़ी कलां सीएचसी जाने की मजबूरी, निदेशालय की मंजूरी के बाद तैयार होगा निर्माण का एस्टीमेट
Faridabad/Alive News: जसाना और आसपास के गांवों के लोगों को गांव के पास इलाज की सुविधा मिलने में अभी समय लग सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने जसाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनाने का प्रस्ताव स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा है, लेकिन अभी इसे मंजूरी नहीं मिली है। निदेशालय की मंजूरी के बाद निर्माण के लिए […]
एवीएन स्कूल सेक्टर-19 में रामचरितमानस चौपाई और गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता, 69 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
Faridabad/Alive news: जनकल्याण संस्था की ओर से श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता के तहत एवीएन स्कूल सेक्टर-19 में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट एससी गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 69 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 48 विद्यार्थियों ने […]
फिनलैंड के शिक्षा निदेशक अरी लिंडेमैन ने जीवा लर्निंग सिस्टम को सराहा, स्कूल में किया शैक्षिक दौरा
Faridabad/Alive News: सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में 7 अक्टूबर 2026 को साउथ-ईस्टर्न फिनलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज (Xamk) के शिक्षा निदेशक अरी लिंडेमैन पहुंचे। यह दौरा भारत और फिनलैंड के बीच आयोजित एजुकेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों देशों की शिक्षा प्रणालियों, शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से […]
घर में घुसकर BCA छात्रा पर ब्लेड से हमले की शिकायत निकली मनगढ़ंत, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के थाना खेड़ीपुल क्षेत्र में BCA छात्रा पर घर में घुसकर अज्ञात युवक द्वारा ब्लेड से हमला किए जाने की शिकायत पुलिस जांच में मनगढ़ंत निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा ने खुद को मामूली चोट पहुंचाकर अज्ञात युवक द्वारा हमला किए जाने की कहानी बनाई थी। पुलिस के अनुसार, […]
जन्मदिवस पर पौधारोपण कर संतसिंह हुड्डा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था के प्रधान, समाजसेवी और शिक्षाविद संतसिंह हुड्डा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-3 के परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। संतसिंह हुड्डा ने कहा कि पौधों […]
अवैध हथियारों पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार; 2 देसी कट्टे बरामद
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दोनों के कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया […]
नशे के खिलाफ कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार; 510 ग्राम गांजा और 6.30 ग्राम MDMA बरामद
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर आरोपियों के कब्जे से 510 ग्राम गांजा और 6.30 ग्राम MDMA बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने गुप्त सूचना के […]

