September 27, 2026

Faridabad News

प्रॉपर्टी आईडी पर रोक से 2.5 लाख मालिक परेशान, खरीद-फरोख्त ठप

Faridabad/Alive News: शहर में करीब ढाई लाख प्रॉपर्टी मालिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए सरकार से राहत का इंतजार कर रहे हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं जिनकी संपत्ति 50 गज से कम है या जिन्होंने अपनी प्रॉपर्टी जीपीए (GPA) के माध्यम से खरीदी है। प्रदेश सरकार द्वारा सबडिवीजन की आईडी पर फिलहाल रोक […]

ब्राह्मण सभा की पंचायत में कुरीतियों पर रोक का फैसला, डीजे बंद करने का प्रस्ताव पारित

Faridabad/Alive News: सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और पारंपरिक रीतियों में सुधार लाने के उद्देश्य से रविवार को जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा द्वारा अनाज मंडी बल्लभगढ़ स्थित ब्राह्मण भवन में एक पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें जिले के गांवों, कॉलोनियों और सेक्टरों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी […]

गांवों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की होगी जांच, पंचायतों पर बिजली बिल का बोझ

Faridabad/Alive News: पंचायत विभाग द्वारा पिछले वर्ष चंडीगढ़ से सीधे जिले के 30 गांवों की फिरनी में 84.38 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। इन लाइटों का बिजली बिल संबंधित पंचायतों द्वारा भरा जा रहा है। अब विभाग यह जांच करेगा कि ये स्ट्रीट लाइटें वास्तव में चालू हालत में हैं […]

चैत्र नवरात्रि पर 108 कन्याओं का पूजन, भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश

Faridabad/Alive News: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सेक्टर-43 स्थित गदाखोर बस्ती में भारत उत्थान फाउंडेशन द्वारा 23वें 108 कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना और वंदे मातरम के साथ किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक प्रतिभा तिवारी ने बताया […]

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की भव्य पूजा, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने की विशेष आराधना

Faridabad/Alive News: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की भव्य पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल बना रहा। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया […]

चैत्र नवरात्रि: चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना, विश्व कल्याण की कामना के साथ विशेष अनुष्ठान

Faridabad/Alive News: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम के सत्संग भवन में आयोजित आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ दिवसीय अनुष्ठान के तहत मां कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ देवी के चतुर्थ स्वरूप की उपासना कर सुख-समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान […]

विश्व जल दिवस पर ट्यूबवेल ऑपरेटरों को जल संरक्षण का दिया प्रशिक्षण, दिलाई शपथ

Faridabad/Alive News: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फरीदाबाद ने आज रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के ट्यूबवेल ऑपरेटरों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान सभी जलकर्मियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम […]

वार्षिक उत्सव के पावन अवसर रामनवमी यज्ञ का आयोजन 

Faridabad/Alive News: सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) के वार्षिक उत्सव के पावन अवसर पर भूपानी गांव स्थित, सतयुग दर्शन वसुंधरा में रामनवमी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह यज्ञ महोत्सव 23 मार्च 2026 प्रात: आठ बजे से शुरू होकर 26 मार्च देर रात्रि तक मनाया जाएगा साथ ही इस यज्ञ महोत्सव की पूर्व संध्या पर 22 मार्च 2026 शाम साढ़े पांच बजे विशाल शोभा-यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन में देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु सम्मिलित […]

स्पार्क मिंडा बनी चैंपियन, 19वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2026 का खिताब जीता

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में खेले गए 19वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2026 का खिताब स्पार्क मिंडा ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में स्पार्क मिंडा ने आज तक की टीम को 49 रन से हराया। यह मुकाबला मानव रचना क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया और काफी रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्क […]

फरीदाबाद में प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार, 110 किलो मांस और कार बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बेचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी अनखीर की टीम ने यह कार्रवाई की और एक सैंट्रो कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 20 मार्च को पल्ला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि कुछ लोग गाड़ी में मांस […]