June 26, 2026

अवैध शराब तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 161 पव्वे और 13 अध्धे देशी शराब बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना ओल्ड फरीदाबाद की टीम ने बसेलवा कॉलोनी निवासी साहिल खान उर्फ सोनू हकला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 44 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। वहीं अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने संजय एन्क्लेव पार्ट-1 निवासी सुमित को 56 पव्वे देशी शराब सहित पकड़ा।

इसके अलावा अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने गांव दयालपुर निवासी सुनील, जो फिलहाल गांव चंदावली में रह रहा था, को गिरफ्तार किया। उसके पास से 48 पव्वे और 13 अध्धे देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।