जीवा पब्लिक स्कूल में नवनिर्वाचित छात्र टीमों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Faridabad/Alive News: सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में 4 जुलाई 2026 को ‘इन्वेस्टिचर सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की नई छात्र नेतृत्व टीमों को शपथ दिलाई गई और उन्हें बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी छात्र नेताओं ने अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। […]
DC की अपील: 14 जुलाई का इंतजार न करें, 10 जुलाई तक जमा करें SIR गणना प्रपत्र
Faridabad/Alive News: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे 14 जुलाई की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 10 जुलाई तक अपने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) जमा कर दें। उन्होंने कहा कि समय से पहले प्रपत्र जमा होने […]
फरीदाबाद में बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी
Faridabad/Alive News: मानसून के दौरान संभावित जलभराव से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा के निर्देश पर नगर निगम, एफएमडीए, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से जल निकासी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने […]
DC आयुष सिन्हा ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, BLO रिकॉर्ड और ऐप अपलोडिंग प्रक्रिया का लिया जायजा
Faridabad/Alive News: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत मंगलवार को टैगोर पब्लिक स्कूल और बल्लभगढ़ क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कार्य […]
फरीदाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का वृहद पौधारोपण अभियान, एक दिन में लगाए गए 1200 पौधे
Faridabad/Alive News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) फरीदाबाद की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों और गांवों में करीब 1200 पौधे लगाए गए। यह अभियान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के […]
ECINET ऐप से घर बैठे मिलेंगी चुनाव संबंधी सभी सेवाएं, अब मतदाता सीधे कर सकेंगे BLO से संपर्क: उपायुक्त आयुष सिन्हा
Faridabad/Alive News: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित ECINET ऐप मतदाताओं के लिए चुनाव संबंधी सेवाओं को आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक बना रहा है। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे ऐप का उपयोग करें और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय […]
फरीदाबाद: महापौर की अध्यक्षता में समाधान शिविर में हुई सुनवाई, 30 शिकायत शामिल
Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई शिविर में आज नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों पर सुनवाई की गई। शिविर के दौरान कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई शिविर की अध्यक्षता महापौर […]
फरीदाबाद: हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेंट्रल ने थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र में दर्ज एक मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 5 जुलाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस […]
फरीदाबाद: गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख की साइबर ठगी, खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News : साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल (उम्र 24) निवासी शिवपुरी (मध्य प्रदेश) और यीतेंद्र (उम्र 30) निवासी ग्वालियर […]
फरीदाबाद: शिक्षा मन्दिर कॉन्वेंट स्कूल में जनसेवा सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
Faridabad/Alive News: संजय एन्क्लेव स्थित शिक्षा मन्दिर कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को गरिमामय “जनसेवा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के समक्ष प्रस्तावित टेलीकॉम टॉवर से जुड़े विषय पर क्षेत्रवासियों की चिंताओं को उचित मंच तक पहुँचाने तथा जनभावनाओं के सम्मान में सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों […]

