September 26, 2026

फरीदाबाद: महापौर की अध्यक्षता में समाधान शिविर में हुई सुनवाई, 30 शिकायत शामिल

फरीदाबाद नगर निगम में महापौर प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई शिविर

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई शिविर में आज नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों पर सुनवाई की गई। शिविर के दौरान कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई शिविर की अध्यक्षता महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के लिए भेजा गया।

महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शिविर का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना और निगम प्रशासन तथा नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की कि शिकायतों के समाधान की नियमित समीक्षा की जाए, जिससे लोगों का विश्वास नगर निगम की कार्यप्रणाली में और अधिक मजबूत हो।