June 17, 2026

गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में 2 गिरफ्तार, 918 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाएं लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में 16 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कुल 918 ग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए पवन (45) निवासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को सेक्टर-72 बीपीटीपी इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 410 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना बीपीटीपी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने फईम को आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 508 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।