June 16, 2026

आज से रहेगा मौसम साफ

Noida/Alive News: मंगलवार की सुबह आसमान में काले बादल के साथ हुई और दस बजे तक तेज बारिश भी होने लगी, लेकिन बाद में धूप निकल आई वही दो बजे तक फिर बादल छा गए। चार बजते ही फिर से धूप निकल आई। मौसम में बदलाव का यह सिलसिला लगातार चलता रहा। इस बीच तापमान 33 से 27 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही बदलते मौसम के साथ शहर का एक्यूआई भी इन दिनों बदल रहा है। 

मौसम विभाग के द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार आज तापमान 36 से 25 डिग्री दर्ज किया जाएगा और आसमान साफ रहेगा। वहि कल से एक सप्ताह तक तापमान एक डिग्री बढ़ेगा और 37 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। इस बीच लगातार गर्मी और उमस बढ़ेगी। जिससे लोगों को कई तरह की बीमारी होने की भी आशंका है।  

केंद्रीय नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड के अनुसार जहां कल तक ग्रेटर नोएडा मध्यम श्रेणी में था वही अब इसका एक्यूआई 226 दर्ज किया जा रहा है, जो खराब श्रेणी में है। वही नोएडा का एक्यूआई का एक्यूआई 144 है जो मध्यम श्रेणी में है।