June 17, 2026

फरीदाबाद में देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार सप्लायर भी दबोचा

फरीदाबाद पुलिस ने देसी कट्टा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 16 जून को क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच DLF की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहर कॉलोनी निवासी हिमांशु (29) के पास अवैध हथियार है और वह ओल्ड प्रेस कॉलोनी, सारन इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद थाना सारन में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि हिमांशु नशा करने का आदी है। उसने यह देसी कट्टा चार हजार रुपये में अपने दोस्त विनीत, निवासी जवाहर कॉलोनी, से खरीदा था ताकि वह हवाबाजी कर सके।

इसके बाद कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने विनीत को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया