November 28, 2026

पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक

Police officials conducting women safety and self-defence awareness programme for girl students in Fatehpur Taga Faridabad.

Faridabad/Alive News: सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने आज शनिवार को को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर तगा में ‘पुलिस की पाठशाला’ के तहत महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सामुदायिक पुलिसिंग सेल के इंचार्ज उप निरीक्षक तुषा कांत ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, सतर्कता और गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने डायल 112, दुर्गा शक्ति ऐप और ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्राओं को किसी भी असहज परिस्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस से मदद लेने के लिए प्रेरित किया।