October 6, 2026

Haryana News

फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम में अधूरा निर्माण और उगी झाड़ियां

6 साल बाद भी अधूरा है फरीदाबाद का नाहर सिंह स्टेडियम, मैच का इंतजार बढ़ा

Faridabad/Alive News: शहर के क्रिकेट प्रेमियों को राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने का इंतजार अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। स्टेडियम के पुनर्निर्माण का काम लंबे समय से अटका हुआ है। अक्टूबर 2025 में बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने दिवाली 2026 तक स्टेडियम का काम पूरा कराकर मैच कराने […]

फरीदाबाद के बासेलवा और कनवारा में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर कार्रवाई करती टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की टीम

फरीदाबाद में 4 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 20 DPC और 18 बाउंड्री वॉल तोड़ीं

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बासेलवा और कनवारा गांव के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस […]

फरीदाबाद सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

फरीदाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और गिरफ्तारी की मांग

Faridabad/Alive News: जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने किया, […]

अटाली गांव की सैनी धर्मशाला में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आयोजित सैनी समाज की बैठक।

अटाली में सैनी समाज की बैठक, शादी में डीजे पर रोक और किन्नरों को 1100 रुपये नेग देने का निर्णय

Faridabad/Alive News: अटाली गांव स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी समाज की बैठक प्रधान जीतमल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में 52 पाल की पंचायत द्वारा दहेज प्रथा, शादी समारोहों में फिजूलखर्ची, मृत्युभोज, […]

सूरजकुंड फरीदाबाद में नमो मैराथन 2026 को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

फरीदाबाद में नमो मैराथन में उमड़ा जनसैलाब, 1.35 लाख से अधिक पंजीकरण; सीएम ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Faridabad/Alive News: सूरजकुंड में रविवार को ‘नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन-2026’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजकों के अनुसार, मैराथन के लिए 1.35 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और खिलाड़ियों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज का संदेश […]

फरीदाबाद के सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल मंदिर सदस्य।

दशहरा पर्व भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक : डॉ. राजेश भाटिया

Faridabad/Alive News: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें शोभायात्रा, लंका दहन, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा की गई। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति और सत्य व धर्म की […]

फरीदाबाद हाफ मैराथन 2026 के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्जन

फरीदाबाद हाफ मैराथन के चलते 27 सितंबर को कई रास्ते बंद: सुबह 3 से 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

फरीदाबाद: फरीदाबाद में 27 सितंबर 2026 को हाफ मैराथन का आयोजन होगा। करीब 1.27 लाख लोगों के इसमें शामिल होने की संभावना है। प्रतिभागियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 3 बजे से 11 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। […]

फरीदाबाद सेक्टर-12 टाउन पार्क की अटल लाइब्रेरी, उद्घाटन के बाद भी संचालन शुरू नहीं होने का मामला।

फरीदाबाद की ₹5.84 करोड़ की अटल लाइब्रेरी पर उद्घाटन के बाद भी ताला, एक दिन में दो बार कटा था रिबन

Faridabad/Alive News: सेक्टर-12 टाउन पार्क में करीब ₹5.84 करोड़ की लागत से तैयार की गई अटल लाइब्रेरी उद्घाटन के महीनों बाद भी पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। लाइब्रेरी भवन और आधुनिक सुविधाएं तैयार हैं, लेकिन संचालन के लिए जरूरी स्टाफ और अन्य व्यवस्थाएं पूरी नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं […]

फरीदाबाद के तिगांव में CM फ्लाइंग की छापेमारी के दौरान वर्कशॉप में मिली बुलेटप्रूफ बनाई जा रही स्कॉर्पियो-N और फॉर्च्यूनर गाड़ियां।

फरीदाबाद में नेताओं की गाड़ियों को बुलेटप्रूफ बनाने का खुलासा, CM फ्लाइंग की रेड में 4 SUV मिलीं

Faridabad/Alive News: हरियाणा के फरीदाबाद में CM फ्लाइंग की टीम ने तिगांव गांव की एक वर्कशॉप पर छापेमारी की। यहां गाड़ियों को बुलेटप्रूफ बनाने का काम किया जा रहा था। मौके पर दो स्कॉर्पियो-N और दो फॉर्च्यूनर समेत चार गाड़ियां मिलीं। टीम के मुताबिक, वर्कशॉप संचालक अभी बुलेटप्रूफिंग से जुड़ा कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं […]

फरीदाबाद के पल्ला गणपति कॉलोनी में निर्माणाधीन मस्जिद को ढहाने की नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विरोध करती महिलाएं।

फरीदाबाद में निर्माणाधीन मस्जिद पर नगर निगम की कार्रवाई, महिलाओं ने किया विरोध; पुलिस से धक्का-मुक्की

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के पल्ला स्थित गणपति कॉलोनी में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने निर्माणाधीन मस्जिद को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार, मस्जिद का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया और महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। […]