November 28, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने मंत्री राजेश नागर के निवास पर पहुंचकर दीं विवाह की शुभकामनाएं

BJP Haryana President Archana Gupta meets Minister Rajesh Nagar's family in Faridabad.

Faridabad/Alive News: भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर पहुंचकर उनकी बेटी मुस्कान के विवाह की शुभकामनाएं दीं और पूरे परिवार को बधाई दी। चंडीगढ़ में आयोजित विवाह समारोह में आवश्यक कार्य के चलते शामिल नहीं हो पाने पर उन्होंने परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान अर्चना गुप्ता ने नवदंपति के सुखद और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बेटी का विवाह हर परिवार के लिए खुशी और भावुकता का अवसर होता है। ऐसे मौकों पर परिवार के बीच पहुंचकर खुशियां साझा करना आत्मीय संबंधों को मजबूत बनाता है।

वहीं, मंत्री राजेश नागर ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्तताओं के बावजूद उनका परिवार के बीच पहुंचना पूरे नागर परिवार के लिए खुशी और सम्मान की बात है। उनकी आत्मीय उपस्थिति और आशीर्वाद ने इस अवसर को यादगार बना दिया।