August 17, 2026

देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी दबोचा

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ द्वारा बरामद देसी कट्टा

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर भतौला रोड, फज्जूपुर चौक के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया।

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित निवासी गांव खेड़ी कलां, फरीदाबाद के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना बीपीटीपी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में अंकित ने बताया कि वह यह देसी कट्टा गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी नितेश से 4,500 रुपये में खरीदकर लाया था।

इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने हथियार उपलब्ध कराने वाले नितेश को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अंकित के खिलाफ थाना बीपीटीपी में हत्या के प्रयास का एक मामला पहले से भी दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों से जुड़े अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।