July 1, 2026

फरीदाबाद में नशा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, 400 अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद की हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान असलम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोडिया गंज, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और फिलहाल भतौला, फरीदाबाद में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 30 जून को गश्त के दौरान क्राइम ब्रांच DLF की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित गोलियां बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने सेक्टर-28 फरीदाबाद मार्केट में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने असलम को काबू कर उसके पास से 400 अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-31 में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच में पता चला कि असलम फरीदाबाद में स्कूल वैन चलाने का काम करता है। आर्थिक तंगी और जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह अलीगढ़ से अल्प्राजोलम की गोलियां खरीदकर फरीदाबाद में बेचने के लिए लाया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।