Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रिजवान (36 वर्ष), निवासी ओखला, साउथ दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।
सोते समय घर से साफ कर दिए थे मोबाइल
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि 16 जून 2026 की रात को कोई अज्ञात चोर उनके घर में घुसा और वहां रखे 3 मोबाइल फोन चोरी करके फरार हो गया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
ट्रक ड्राइवर है आरोपी, पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी रिजवान को धर दबोचा।
पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी रिजवान ने कबूल किया कि उसने 16 और 17 जून की दरमियानी रात को इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है, जो ड्राइविंग की आड़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रिजवान पर पहले भी चोरी के 3 मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरीशुदा तीनों फोन बरामद करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

