Faridabad/Alive News: युवाओं को रोजगार और शिक्षुता (अप्रेंटिसशिप) के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनआईटी-5 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 16 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं को रोजगार तथा अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करना है।
आईटीआई प्रशासन ने योग्य उम्मीदवारों और प्रशिक्षित युवाओं से रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

