June 11, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन शुरू, प्रतिभाशाली बच्चों को मिलेगा सम्मान

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित।

Faridabad/Alive News: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की एक प्रतिष्ठित पहल है। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पहचान दिलाना और अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है।

डीसी ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और गैर-सरकारी संस्थाओं से योग्य बच्चों की पहचान कर उनके नामांकन समय पर भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामित किया जाना चाहिए।