September 6, 2026

6.32 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक युवक को 6.32 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमन कुमार उर्फ टीडडा (22), निवासी सरस्वती कॉलोनी, थाना पल्ला, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 6 सितंबर को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-37 बाईपास के पास एक युवक के पास मादक पदार्थ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन कुमार उर्फ टीडडा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह यह स्मैक पल्ला क्षेत्र में रहने वाले अपने दोस्त से 15 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस के अनुसार, आरोपित का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

आरोपित के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।