October 17, 2026

latest faridabad news

मेले में बेहद खुश दिखे रशिया के शिल्पकार दंपत्ति

Faridabad/Alive News: सूरजकुंड मेले में रूस के सुदूर ठंडे प्रांतों से भी कुछ शिल्पकारों को पहली दफा भारत आने का मौका मिला है। ये दस्तकार भारत की धरती पर आकर अपने आप को बेहद प्रसन्न महसूस कर रहे हैं। जी-20 देशों में शामिल रूस के बाशकोरस्तान राज्य से आए चमड़ा के कारीगर आर्तीयोम यारातोव और […]

चुनाव को लेकर कमेटियों का गठन, जल्द जारी होगी प्रत्याशियों की लिस्ट

 Chandigarh/Alive News: हरियाणा में गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद नगर निगम में होने वाले चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की और विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में गुरुग्राम जिले […]

Surajkund Mela : हरियाणवी गीतों पर जमकर झूमे दर्शक

Faridabad/Alive News: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की छोटी चौपाल पर जींद के उभरते हुए लोकगायक अमित ढुल ने अपने धमाकेदार गीतों से दर्शक जमकर झूमे। कार्यक्रम में मेरी मां ने टोया जमाई सै, न्यारा लाखां मैं..दिल चोरी हो गया कि करिए, कि करिए.., तेरी आंखां का यो काजल..चुंदड़ी जयपुर तै मंगवाई…हो मेरा बालम थानेदार […]

मेले में प्रशासनिक अधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठा रहे हैं लुफ्त, पढ़िए

Faridabad/Alive News: सूरजकुंड परिसर में आज पर्यटन विभाग की ओर से हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के कलाकारों ने अपनी वेशभूषा और नृत्य कला से अधिकारियों का मन मोह लिया। राजहंस होटल में आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम में हरियाणा […]

सूरजकुंड मेले में विद्यार्थी अपने कला का प्रदर्शन कर जीत रहे पुरुस्कार

Faridabad/Alive News: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 36 वें सूरजकुंड में मेला अथॉरिटी की ओर से विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों की भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूली विद्यार्थी अपनी-अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेला प्राधिकरण द्वारा मेला परिसर में सोमवार को चित्रकला तथा […]

10 फरवरी को रोजगार सप्ताह का आयोजन

Faridabad/Alive News: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मंडल रोजगार कार्यालय बडखल व उपमंडल रोजगार कार्यालय बल्लबगढ़ द्वारा 6 फरवरी से आगामी 10 फरवरी 2023 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रोजगार अधिकारी अथवा अन्य विशेषज्ञों द्वारा बेरोजगार प्रार्थियों एवं विद्यार्थियों को करियर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। इच्छुक […]

सूरजकुंड मेले में खूब लोकप्रिय हो रही है हरियाणवी पगड़ी

Faridabad/Alive News: 36 वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में हरियाणवी पगड़ी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हरियाणा का आपणा घर में विरासत की ओर से जो सांस्कृतिक प्रदर्शनी लगाई गई है। वहां पर पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचाओ के माध्यम से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हरियाणा की […]

विश्वकर्मा विश्वविद्यालय 81 हजार से अधिक विद्यार्थियों का करेगा मूल्यांकन

Faridabad/Alive News: विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा कौशल मूल्यांकन अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत राज्य के 1076 स्कूलों के 81 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा।विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग ने इसके लिए 300 प्रशिक्षित लोगों की टीम मैदान में उतारी है। […]

धारा 370 निरस्त होने के बाद मुख्यधारा में शामिल हो रहा जम्मू-कश्मीर

Faridabad/Alive News: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर द्वारा जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र (जेकेएससी) के सहयोग ‘जम्मू कश्मीर में अगस्त 2019 के बाद बदलाव’ विषय पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के पूर्व कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री मुख्य वक्ता रहे। प्रो. अग्निहोत्री ने धारा 370 के निरस्तीकरण […]

तरुण निकेतन स्कूल में हर्षोउल्लास से मनाया स्थापना दिवस

Faridabad/Alive News: छह फरवरी को तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल का 23 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना सोबती और उप प्रधानाचार्या राधा चौहान ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में सभी अध्यापक […]