फरीदाबाद डीईओ का ट्रांसफर, सोनीपत डीईओ नवीन को फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार
Faridabad/Alive News : हरियाणा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत फरीदाबाद की जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अंशु सिंगला का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम में डिप्टी डायरेक्टर का पूर्ण और नियमित कार्यभार सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले मैडम अंशु सिंगला […]
होटल में युवक के साथ आई महिला की मौत, गला घोंटकर हत्या की आशंका
Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ के मथुरा रोड स्थित एक होटल में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला शनिवार सुबह मुंगेर निवासी शेखर के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा लिया था। देर रात होटल कर्मचारी कमरे में पहुंचा तो महिला बेड पर बेसुध […]
स्ट्रोक ने छीनी चलने की ताकत, समय पर इलाज से सात दिन में घर लौटी महिला
Prabhjot/Alive News Faridabad – शरीर के बाईं ओर अचानक कमजोरी आने से 60 वर्षीय महिला के लिए चलना-फिरना मुश्किल हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जांच में दिमाग की दाईं ओर की धमनी में खून का थक्का मिला। डॉक्टरों ने दवा से थक्का घोलने और आधुनिक तकनीक से उसे निकालने की प्रक्रिया अपनाई। […]
फरीदाबाद में पानी की लाइन के 95 डीआई पाइप चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन बिछाने के दौरान करीब 95 डीआई पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कैंटर भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पहले मौके की रेकी की और इसके […]
सप्ताहभर छाए रहेंगे बादल
Faridabad/Alive News: बुधवार की सुबह शहर में कभी बारिश तो कभी धूप का दौर देखने को मिला। दिनभर मौसम में बदलाव बना रहा। साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश के […]
एक कलाकार’ ने एक्टर के संघर्ष व पहचान के सवालों को मंच पर उतारा
Faridabad/Alive News: राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान में चल रहे तीन दिवसीय नाट्यदीप रंगमंच उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। हरियाणा कला परिषद के सहयोग से सबका रंगमंच थिएटर ग्रुप की ओर से आयोजित इस उत्सव के अंतिम दिन एक कलाकार नाटक का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन नरेश ठाकुर ने किया। यह एक कलाकार, एक भावनात्मक […]
बालवाटिका-3 के स्टूडेंट का बैंक डाटा 1 सितंबर तक होगा पूरा
Faridabad/Alive News: बालवाटिका-3 के स्टूडेंट को वर्दी, स्कूल बैग और स्टेशनरी भत्ता उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट का बैंक डाटा जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय स्तर पर डाटा की समीक्षा में सामने आया कि कई स्टूडेंट के बैंक खाते अभी तक एमआईएस पोर्टल पर अपडेट नहीं किए गए हैं। […]
आज पीजी में फीस जमा करने का आखिरी दिन
Faridabad/Alive News: जिले के पीजी की क्लास में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की पहली मेरिट सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। सूची जारी होने के बाद छात्रों ने फीस जमा करना शुरू कर दिया है। मेरिट सूची में शामिल छात्रों के पास फीस जमा करने के लिए आज आखिरी दिन है। […]
क्लास 6 से 8 तक के स्टूडेंट को स्थानीय कामगारों और संस्थानों से जोड़ने की तैयारी, प्रोजेक्ट के जरिए जुटाएंगे जानकारी
Faridabad/Alive News: अब पीएमश्री स्कूलों के स्टूडेंट सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि अपने आसपास की दुनिया से भी सीखेंगे। जिले के छह पीएमश्री गवर्नमेंट स्कूल में क्लास छह से आठ तक के स्टूडेंट को स्थानीय कारीगरों, कारोबारियों, उद्योगों और अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसका मकसद स्टूडेंट को पढ़ाई के […]
ढाई साल के बच्चे को मोबाइल दिखाने पर विवाद, परिजनों ने की शिकायत
Faridabad/Alive News: सेक्टर-2 स्थित टेनी टॉट्स प्ले स्कूल में ढाई साल के बच्चे को पढ़ाई के बजाय मोबाइल दिखाने का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि स्कूल में बच्चे को करीब आधे घंटे तक मोबाइल दिया गया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद इसकी शिकायत अग्रसेन चौकी में की। हालांकि […]

