Faridabad/Alive News : हरियाणा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत फरीदाबाद की जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अंशु सिंगला का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम में डिप्टी डायरेक्टर का पूर्ण और नियमित कार्यभार सौंप दिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले मैडम अंशु सिंगला के पास एससीईआरटी का अतिरिक्त प्रभार था, जिसे अब पूर्ण जिम्मेदारी में बदल दिया गया है। उनके इस स्थानांतरण के बाद फरीदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की कमान सोनीपत के डीईओ नवीन को सौंपी गई है। उन्हें फरीदाबाद डीईओ का एडिशनल चार्ज दिया गया है, ताकि शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। इस बदलाव से हरियाणा के शैक्षिक महकमे में प्रशासनिक कामकाज को नई गति मिलने की उम्मीद है।

