Faridabad/Alive News: सूरजकुंड मेले में हुए सुनामी झूला हादसे के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी को सूरजकुंड मेले में “सुनामी” झूला टूटने की दुर्घटना हुई थी। बचाव और राहत कार्य के दौरान झूले का दूसरा हिस्सा भी टूट गया। हादसे में आम लोगों को बचाते समय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गए थे, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थीं।
घटना के संबंध में थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम द्वारा जांच शुरू की गई। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी की पहचान रईस अहमद निवासी गांव खतोली, जिला मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
पुलिस जांच में सामने आया कि रईस अहमद ने सूरजकुंड मेले में लगाए गए सुनामी झूले को असेंबल किया था। थाना सूरजकुंड पुलिस ने उसे 18 जून को सूरजकुंड कॉम्प्लेक्स, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

