Faridabad/AliveNews: थाना छांयसा पुलिस ने गौवंश वध के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव अटेरना निवासी जमशेद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गांव अटेरना निवासी अनवर खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 मई 2026 की रात करीब 11:05 बजे उन्हें अपने घर के पीछे किसी भारी चीज के गिरने की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि 2-3 लोग एक गाय के पैर बांधकर उसे जमीन पर गिराए हुए थे और उसका वध करने की कोशिश कर रहे थे। अनवर को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर थाना छांयसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने आया था। इस मामले में एक आरोपी रसमुदीन को पहले ही मौके से गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि जमशेद घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस ने 17 जून को जमशेद को पलवल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ गाय को चोरी कर गौवंश वध के इरादे से ले जा रहा था। इसके लिए गाय के चारों पैर और मुंह बांध दिए गए थे।

