July 29, 2026

सफायर इंटरनेशनल स्कूल में लै पस लाजुली 2.0 का आयोजन

Noida/Alive News: सफायर इंटरनेशनल स्कूल में मीडिया साक्षरता और डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटर-स्कूल फेस्ट लै पस लाजुली 2.0 का आयोजन किया गया। 
इस वर्ष की थीम माइंड ओवर मीडिया-डिकोड, डोंट जस्ट स्क्रॉल रखी गई। कार्यक्रम में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के 21 स्कूलों के करीब 450 छात्रों ने भाग लिया। नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए 21 रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें पपेट टेल्स, जिंगल जैम, मनी न्यूज रिपोर्टर, मीडिया ट्रायल रूम, न्यूरल नेटवर्क नॉयर और एल्गोरिदम एम्पायर्स जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में एआई, कोडिंग, मीडिया विश्लेषण और सोशल मीडिया के प्रभाव जैसे विषयों पर छात्रों ने रचनात्मकता दिखाई। समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।