July 29, 2026

प्राथमिक उपचार पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

Noida/Alive News: सेक्टर 30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट एवं टीचर्स को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में लाइफ सेविंग स्किल के बारे में बताने के उद्देश्य से दो दिवसीय हृदय एवं फेफड़ों के स्वास्थ्य जागरूकता, सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. वरुण बंसल एवं डॉ. नेहा ने हृदय एवं फेफड़ों के स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली, हार्ट अटैक के लक्षणों की पहचान, आपातकालीन स्थिति में सहायता तथा सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। इस दौरान स्टूडेंट को सीपीआर की सही तकनीक को लाइव करके दिखाया। विशेषज्ञों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में समय पर दिया गया उपचार किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। स्टूडेंट ने ट्रेनिंग में