April 28, 2024

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शिवाजी स्कूल की छात्राओं ने चार गोल्ड मेडल किए अपने नाम

Faridabad/Alive News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पर्वतीय कॉलोनी स्थित शिवाजी पब्लिक स्कूल की चार छात्राओं तनीषा, अनीता, काजल, कंचन ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ राज्य स्तरीय खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। अब यह छात्राएं राज्य स्तरीय खेल में हिस्सा लेकर जिले के नाम रोशन करेंगी।

आपको बता दे कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में किया जा रहा है। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में शिवाजी स्कूल की छात्रा तनीषा ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 51 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, अनीता ने 49 किलो भार वर्ग के लिए कराटे में स्वर्ण, काजल ने 36 किलो भार वर्ग में तथा कंचन ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपना तथा अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।

शिवाजी स्कूल की इन छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। अब यह राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं में हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश कुमार और उप प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रबंधक अरुण कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह इन बच्चों की हर संभव मदद करेंगे। बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए।