June 16, 2026

क्राइम ब्रांच NIT ने देसी कट्टा समेत युवक को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच NIT द्वारा अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपित

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच NIT टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अजरूदीन उर्फ अज्जू निवासी गांव धौज, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्राइम ब्रांच NIT को गुप्त सूचना मिली थी कि अजरूदीन अवैध हथियार के साथ सेक्टर-48 क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद उसके खिलाफ थाना एसजीएम नगर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि अजरूदीन नशे का आदी है और उसने यह देसी कट्टा मथुरा से 6 हजार रुपये में खरीदा था।

गिरफ्तार आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।