June 16, 2026

अपराध शाखा AVTS ने दो वाहन चोरों को दबोचा, 2 चोरी की बाइक बरामद

अपराध शाखा AVTS द्वारा बरामद की गई चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पुलिस टीम

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा AVTS ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 29 मई को थाना धौज में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा AVTS की टीम ने नसीम निवासी साहर कॉलोनी, गांव धौज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

एक अन्य मामले में अपराध शाखा AVTS ने थाना मुजेसर में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के केस में आरोपी मुकीम उर्फ कंझा निवासी गांव मुड़ीबास, जिला नूंह को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।