March 29, 2024

निगम ने बकायेदारों की 18 इकाईयों को किया सील

Faridabad/Alive News: नगर निगम ने बकायेदारों से वसूली की मुहिम में तेजी लाते हुए आज 18 इकाईयों को सील किया। इस इकाइयों पर करीब 19 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। एनआईटी जोन-1 ने 7 चल रही इकाईयों को सील किया। जिन पर करीब 3.47 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

इनमे 2 इकाईयों ने प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया हैै। एनआईटी जोन-2 ने 4 चल रही इकाईयों को सील किया। जिन पर करीब 6.66 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसी तरह बल्लभगढ जोन- 1 ने 7 चल रही इकाईयों को सील किया।जिन पर करीब 9 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन इकाईयों को सील किया जा चुका है और उनकी ओर से बकाया सम्पत्ति कर की राशि प्राप्त नही हुई है, उन इकाईयों की जल्दी ही निगम द्वारा नीलामी करने की कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।

उन्होंने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें। इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देष दिए कि आगामी 31 मार्च तक सभी सम्पत्ति कर बकायादारों से बकायाजात वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।