डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में “टेक्नो फ्यूजन 2026” का आयोजन, छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में “टेक्नो फ्यूजन 2026” नाम की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा टेक्नीशिया क्लब और गॉड एंड साइंस क्लब के साथ मिलकर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में कोडिंग, रचनात्मकता और जिज्ञासा को बढ़ावा देना था। […]

