June 6, 2026

दुकान से कपड़े चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत दुकान से कपड़े चोरी करने के मामले में AVTS-1 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान कृष्णा नागर (19) व दीपक(20) निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार साहिल निवासी गुरदास सिंह कालोनी ने थाना सारन में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी जवाहर कालोनी में एक कपडे की दुकान है, जहां से किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने 1.5 लाख रुपये कीमत के कपड़े चोरी कर लिये। जिस संबंध में थाना सारन में चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है जिन्होंने अपने अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर 20 मार्च को रात के समय रॉड से शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से चोरीशुदा सामान व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जा रही है।