June 6, 2026

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में “टेक्नो फ्यूजन 2026” का आयोजन, छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में “टेक्नो फ्यूजन 2026” नाम की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा टेक्नीशिया क्लब और गॉड एंड साइंस क्लब के साथ मिलकर आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में कोडिंग, रचनात्मकता और जिज्ञासा को बढ़ावा देना था। इसमें फरीदाबाद जिले के 15 अलग-अलग कॉलेजों के करीब 160 छात्रों ने भाग लिया और अपनी तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में Frenzy FrontEnd, Syntax Scramble, Tech Showcase, Knowledge Knockout, Cut It Out और Digital Artful Impression जैसे कई इवेंट शामिल थे। विजेताओं को कुल ग्यारह हजार रुपये के नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नरेंद्र कुमार (कार्यकारी प्राचार्य एवं आईआईसी अध्यक्ष), डॉ. जितेंद्र ढुल (उपाध्यक्ष, आईआईसी) और डॉ. रुचि अरोड़ा (आईआईसी संयोजक) के मार्गदर्शन में किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुशील कुमार वर्मा (राजकीय महाविद्यालय, नाचौली) मौजूद रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मीनाक्षी (बीसीए विभागाध्यक्ष), ओमिता जौहर (विभागाध्यक्ष बीबीए) और डॉ. राज कुमारी (बी.एससी. विभागाध्यक्ष) के साथ-साथ प्रमोद कुमार, कुमुद शर्मा, उत्तमा पांडेय, माया वर्मा, ओमादित्य झा और गौरव तंवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।